लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को *‘पुलिस स्मृति दिवस’* मनाया जाता है। आज दिनांक 21.10.2025 को पुलिस लाइन के शहीद पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का नाम वाचन कर उन्हें नमन किया गया। रतलाम के शहिद पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, शहिद प्र आर रामराज सिंह, शहीद आर श्री फकरुद्दीन खां, शहिद आर श्री चंपालाल मालवीय को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस स्मृति परेड में शहीदों को सलामी दी गई, तत्पश्चात परेड मार्च हुआ।कलेक्टर रतलाम श्रीमति मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री विप्लव जैन, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, एएसपी रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, डीएसपी यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक मनीष डावर, निरीक्षक रमेश कोली, निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार श्री मति मोनिका ठाकुर, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सहित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। परेड कमांडर सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति परेड संपन्न हुई। परेड के पश्चात कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा शहीदों के परिजनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया।
