👉चिता पार्टी में फेरबदल, रात्रि गश्त व सतत पेट्रोलिंग के निर्देश
शहर की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में चिता पार्टी में तैनात पुलिसकर्मियों में परिवर्तन करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को चिता पार्टी की कमान सौंपी गई है, ताकि कार्य प्रणाली में अधिक सक्रियता, सतर्कता एवं प्रभावशीलता लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं चिता पार्टी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत भ्रमण बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों — थाना स्टेशन रोड, थाना माणकचौक, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम एवं थाना डीडीनगर की चिता पार्टी व रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी एवं शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
रतलाम पुलिस द्वारा शहर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अभियान एवं निगरानी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
