अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिक पिड़ीता का बुरी नियत हाथ पकड़ने व स्कूल आते जाते वक्त पिछा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना नामली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेमलिया मे दिनांक 11.01.2026 की रात्री मे करिब 01.30 बजे नाबालिक पीडिता अपने घर के बाहर बने बाथरुम मे गई थी , तभी शुभम चावड़ा नि.सेमलिया ने अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिक पीडिता का बुरी नियत से हाथ पकड़ कर खिचकर ले जाने लगा नाबालिक पीडिता के चिल्लाने पर उसके पिता जाग गये तो आरोपी शुभम धक्का देकर भाग गया और जाते जाते बोला की मेरे बारे मे किसी को बताया तो जान से खत्म कर दुगा । आरोपी पीडिता का स्कूल आते – जाते समय भी बुरी नियत से पीछा करता था । आज दिनांक को नाबालिक पीडिता अपने माता – पिता के साथ थाने पर रिपोर्ट करने आई जिसकी रिपोर्ट पर से थाना नामली पर अपराध क्रं. 15/12.01.2026 धारा 74, 78, 351(3) BNS व 11/12 पोक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में मामले की गंभीरता देखते हुए त्वरीत कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना नामली द्वारा टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए । पुलिस टीम द्वारा कायमी के 04 घण्टे के भीतर आरोपी शुंभम पिता शांतिलाल चावडा जाति माली उम्र 18 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली को गिरफ्तार किया गया । जिसे कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा ।
गिरफ्तार आरोपी- 1.शुंभम पिता शांतिलाल चावडा जाति माली उम्र 18 साल निवासी ग्राम सेमलिया
महत्वपुर्ण भूमिका – निरी. गायत्री सोनी थाना प्रभारी नामली, उनि कन्हैया अवास्या ,सउनि प्रदीप शर्मा ,प्र.आर.लीना राव, प्र.आऱ. गोपाल खराडी , आऱ.माखनसिह , आर.कुणाल रावत की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।
