थाना नामली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिखेड़ी मे दिनांक 11.01.2026 को फरियादी नानुराम पिता मांगीलाल मोगिया उम्म्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिखेडी थाना नामली जिला रतलाम ने रिपोर्ट की उसके भाई गणपत लाल ओर गणपतलाल का लडका राधेश्याम दोनो शराब पीकर पैसे की बात को लेकर लडाई झगडा कर रहे थे और राधेश्याम ने गणपत लाल को जान से मारने की नियत से लकडी की सिर पर मारी जिससे गणपतलाल के दाहिने आँख के उपर और नाक के उपर खुन निकलने लगा। उसके बाद गणपत फरियादी के घर पर आकर सो गया था, सुबह उठकर देखा तो गणपतलाल की मृत्यु हो चुकी थी। राधेश्याम ने गणपतलाल को जान से मारने कि नियत से लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर दी । फरियादी कि रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 13/11.01.2026 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में थाना नामली द्वारा टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे का भीतर आरोपी राधेश्याम पिता गणपतलाल मोगिंया निवासी ग्राम सिखेडी थाना नामली को गिरफ्तार किया गया। जिसे कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपी-
- राधेश्याम पिता गणपतलाल मोगिया निवासी ग्राम सिखेडी थाना नामली
महत्वपुर्ण भूमिका– निरी. गायत्री सोनी थाना प्रभारी नामली, उनि कन्हैया अवास्या उनि.के. के. पटेल, सउनि जुगलकिशोर रावत, सउनि प्रदीप शर्मा, प्र.आर. कांतिलाल औहरिया, आर. माखनसिंह, आर. स्नेहपालसिह की महत्वपुर्ण भुमिका रही।
