250 ग्राम एमडी ड्रग तथा डोडाचुरा के साथ दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी पर चलाये जा रहे नशे के विरुध्द सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा में दो आरोपी से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी व 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना दलौदा को मिली सफलता है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दलौदा पर दिनांक 25.01.26 को सउनि कैलाश बघेल तथा टीम द्वारा धुंधडका शमशान घाट के पास से 2 व्यक्तियो को हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा जिनके कब्जे से एक बैग में 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग तथा 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त कर आरोपी नवनीत पिता जगदीश सुथार निवासी बडवन थाना अफजलपुर एवं आरोपी महेश पिता मदनलाल रायकवार सुर्यवंशी निवासी बडवन थाना अफजलपुर को एनडीपीएस के समस्त आज्ञापाक प्रावधानो का पालन करते हुये दोनो आरोपीयो के विरुध्द थाना दलौदा पर अ.क्र. 39/26 धारा 8/22,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार- (1)नवनीत पिता जगदीश सुथार निवासी बडवन थाना अफजलपुर
(2) महेश पिता मदनलाल रायकवार सुर्यवंशीनिवासी बडवनथाना अफजलपुर
जफ्त मश्रुका– 250 ग्राम एमडी व 2 किलो 550 ग्राम डोडाचुरा कुल कीमती 2500000 रुपये ।
सराहनीय कार्य – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाश बघेल,प्रआर 141 राजपाल सिंह , प्रआर. 290 जितेन्द्र सिंह गौर, आर. 484 युवराज सिंह, आर. 876 सागर शर्मा, आर. 879 गोपाल कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
