रतलाम | दिनांक 21.08.2025
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश पंन्द्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार आरोपी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 21.08.2025 की सुबह 5 बजे फरियादी ज्ञान प्रकाश पिता घनश्याम व्यास निवासी 35 लक्ष्मणपुरा रतलाम सुबह-सुबह अपने घर से कचरा डालने चामुंडा माता मंदिर लक्ष्मणपुरा के पास गया था। इसी दौरान पीछे से पैदल आए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के गले में पहनी सोने की चेन तोड़ कर भाग गया था जिसका सीसीटीवी फुटेज आया था।
इस घटना की रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर दर्ज कराई गई थी ।
इस संबंध में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 620/2025, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थीं ।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई– घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
थाना स्तर की टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर व मुखबिर सूचना पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी कुलदीप पिता घनश्याम प्रजापत (उम्र 28 वर्ष) निवासी सिलावटों का वास रतलाम एवं अनिल पिता गोपाल टांक (उम्र 35 वर्ष) निवासी लक्ष्मणपुरा रतलाम व अन्य साथी ने मिलकर योजना बनाकर चेन झपट ने की घटना करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल व झपट कर ले गये सोने की चेन जप्त की गई ।
गिरफ्तार आरोपी–
1. कुलदीप पिता घनश्याम प्रजापत उम्र 28 वर्ष, निवासी सिलावटों का वास रतलाम
2. अनिल पिता गोपाल टांक उम्र 35 वर्ष, निवासी लक्ष्मणपुरा रतलाम
फरारा आरोपी – एक अन्य साथी
जप्त मशरूका–
सोने की चेन कीमत अनुमानित लगभग ₹200000 रुपए
बिना नंबर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल
सराहनीय भूमिका– निरीक्षक गायत्री सोनी (थाना प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा ,प्र आर 15 अभिषेक पाठक प्र आर नारायण सिंह जादौन,आरक्षक 289 रवि चंदेल , आरक्षक 271 रविराज सिंह पंवार का सराहनीय योगदान रहा।
