रतलाम
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कार्रवाई का विवरण–
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी अशोक नगर, रतलाम बताया।
पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख 10 हजार है।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 372/2026 अंतर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ MDMA की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी–
1. शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी अशोक नगर, रतलाम।
जब्त मशरूका–
▪️ 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA।
अनुमानित कीमत — ₹1 लाख 10 हजार।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड–
गिरफ्तार आरोपी शादाब उर्फ भूरा के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं—
- अपराध क्रमांक 713/2013, धारा 294, 307, 34 भादवि।
- अपराध क्रमांक 114/2015, धारा 13 जुआ एक्ट।
- अपराध क्रमांक 66/2019, धारा 498-ए, 294, 506, 34 भादवि एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम।
- अपराध क्रमांक 608/2024, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट।
वर्तमान प्रकरण सहित आरोपी के विरुद्ध कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।
सराहनीय भूमिका– इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक विजय झोडिया, प्रधान आरक्षक दीपक बोरासी, प्रधान आरक्षक राजेश मईडा, आरक्षक महेश मईडा, आरक्षक मनोहर सिंह, आरक्षक हेमन्त यादव, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक संदीप शर्मा, आरक्षक खिलाड़ी जाट एवं महिला आरक्षक प्रवीणा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
